यूपी के चित्रकूट जिले के मऊ में अचानक मिट्टी की दीवार ढहने से तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जर्जर मकान मिट्टी का बना हुआ था और कई सालों से खाली पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ में दीवार ढही, मासूम भाई-बहन समेत चार की मौत
2 of 5
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मऊ तहसील में ग्राम हन्ना में हुबलाल गर्ग की पत्नी गुड्डी देवी घर से बाहर गोबर फेकने जा रही थी की अचानक रस्ते की जर्जर दीवार गिर गयी जिसमे गुड्डी देवी 30 वर्ष तथा गांव के ही आनंदी प्रसाद की लड़की दीपा पांडेय के दो बच्चे अंश (5) सोनम (7) और देवमूर्त द्विवेदी की सबसे छोटी बेटी सौम्या (5) दीवार के मलबे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ में दीवार ढही, मासूम भाई-बहन समेत चार की मौत
3 of 5
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ये बच्चे सामान लेने दुकान जा रहे थे। गांव के ही ननकौना पुत्र आशीष गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर एसडीएम सहित मऊ कोतवाली के अला अधिकारी मौजूद हैं। शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
चित्रकूट के मऊ में दीवार ढही, मासूम भाई-बहन समेत चार की मौत
4 of 5
मृतक भाई बहन
करीब आधे घंटे तक चारों मलबे में दबे रहे। गांव वालों ने जब तक इन सभी को बाहर निकाला तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। ये गांव सांसद भौरा प्रसाद मिश्रा का गोद लिया गांव है। चार लोगों की मौत से गांव में मातम छाया है।