फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sun, 29 Sep 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मलबे में दबकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार रात घर गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के मठेठा गांव की है। जानकारी के अनुसार रानी देवी (50) पत्नी स्व. रामकृपाल यादव अपनी बेटी प्रेमा देवी और बहू शीतल देवी, पौत्र हर्षित के साथ घर के अंदर सो रही थी।

बारिश के बाद अचानक पूरा घर भरभरा कर गिरा और नीचे सो रहे चार लोग मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन गांव के ग्रामीणों ने दौड़कर बेटी, बहू व पौत्र को सुरक्षित निकाल लिया। रानी देवी की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से सहायता देने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें