कानपूर-बांद्रा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री पिछले 16 घंटे से फर्रुखाबाद स्टेशन पर ट्रेन आने का इन्तज़ार कर रहे है। ठिठुरन भरी स्याह रात स्टेशन पर बीत गई लेकिन अभी तक इनकी ट्रेन यहां नहीं पहुची है।
इस ट्रेन को बुधवार को साढ़े दस बजे रात को फर्रुखाबाद से बान्द्रा के लिए रवाना होना था। लेकिन ट्रेन गुरुवार को भी यहां नही पहुची है। रेल अधिकारियो का कहना है। यह ट्रेन पहले अमृतसर से कानपुर के लिए बनकर चलती है। उसके बाद यहां से यही ट्रेन कानपुर से बांद्रा के लिए बनकर चलती है।
हर बुधवार को ट्रेन कानपूर पहुंचती है। मगर इस बार ट्रेन अमृतसर से कानपुर नहीं आई है। यहीं ट्रेन कानपूर से बान्द्रा एक्स प्रेस बन कर रवाना होती है।अमृतसर से कानपूर पहुंचने में बिलम्ब हुआ इस वजह यह गाड़ी लेट हो गई है।