फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कानपुर में वीवीआईपी का मेला, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा भी आएंगे

Wed, 11 Sep 2019 01:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बुधवार से इस माह के अंत तक वीवीआईपी का मेला रहेगा। शुरुआत बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से हो रही है और समापन महीने के आखिरी हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुकी हैं। राज्यपाल के रूप में उनका पहला कानपुर आगमन है। वे गुरुवार दोपहर बाद तक कानपुर में रहेंगी। इसी दिन दोपहर ढाई बजे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानपुर पहुंच रहे हैं। दोनों नेता यहां पार्टी के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क में जनसभा करेंगे। 25 से 30 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री यहां नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक करेंगे। मोदी के साथ ही देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें