फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांडः एनकाउंटर का नाट्य रूपांतरण, विकास ने तीन और एसटीएफ ने चलाई थीं छह गोलियां 

Sun, 19 Jul 2020 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
एनकाउंटर का नाट्यांतरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनकाउंटर वाले दिन विकास दुबे एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद कार के पीछे वाले वाले दरवाजे से भाग निकला। एसटीएफ ने पीछा किया तो उसने तीन फायर झोंक दिए, एक गोली सीओ एसटीएफ के सीने में लगी थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में एसटीफ ने छह गोलियां चलाई थीं जिसमें विकास को तीन गालियां लगीं और वो ढेर हो गया। 

विज्ञापन


शनिवार को सचेंडी के भौंती हाइवे पर हुए विकास के एनकाउंटर का नाट्य रूपांतरण किया गया। इस दौरान एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के साथ नक्शा तैयार किया। 

टीम ने नाट्य रूपांतरण में एसटीएफ के सिपाही पुष्पेंद्र को विकास दुबे बनाया। इसके बाद टीम वहां पहुंची जहां पुलिस ने विकास के साथी प्रभात का एनकाउंटर किया था। वहां टीम ने पनकी थाने में तैनात एक सिपाही को प्रभात बनाया। दोनों नाट्य रूपांतरण में उन्हीं एसटीएफ के जवानों को शामिल किया गया जो विकास दुबे को उज्जैन से लेकर कानपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
जिले में सार्वजनिक स्थानों पर बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए गए हैं। इनके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की बात कही गई है। पोस्टर में वांछित विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार, रामनरेश नागर, मनोज, चंद्रजीत, संतोष कुमार, रणवीर उर्फ बउवन, लालराम, अजीत कुमार, इंद्रजीत, सत्यम उर्फ लुट्टन, नाहर सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह, हीरू तिवारी, बड़े उर्फ बाल गोविंद के फोटो हैं। इनकी सूचना देने की अपील की गई है। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने के साथ 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें