हरदोई एमएलसी चुनाव में मतदान शुरू, हेल्पडेस्क पर जानकारी करते मतदाता
- फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में लखनऊ खंड के एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव के मतदान शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक दो घंटे में स्नातक में 5.41 प्रतिशत और शिक्षक में 9.90 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार किया। एडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक स्नातक एलएमसी के 47,695 में से 2,274 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। इसमें 1,770 पुरुष और 504 महिला शामिल हैं। शिक्षक एमएलसी में 6,482 में से 642 मतदाताओं ने मताधिकार किया है, इसमें 525 पुरुष और 117 महिला मतदाता शामिल हैं।