फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: आदर्श बूथ पर वोटिंग मशीन खराब, मतदाता दिखे परेशान

Sun, 19 Feb 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-आदर्श पोलिंग बूथ पर ही निकली वोटिंग मशीन खराब
-मतदाता हुआ परेशान
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ है। इस बीच व्यवस्थाएं भी चौपट नजर आई। यह निर्वाचन अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का सबूत देती है। 
विज्ञापन


दरअसल, सुबह जैसे ही वोटिंग शुरू हुई पु्खरायां में वोटिंग मशीन खराब निकलने की बात सामने आई है। हैरत की बात तो यह है कि जिस पोलिंग बूथ पर मशीन खराब मिली है, वह आदर्श बूथ बनाया गया है। जैसा कि बताया जा रहा था इन आदर्श बूथों को मतदाता को जागरूक करने के लिए हर सुविधा से लैस किया गया हैं और बेहद अच्छे तरीके से इन्हें सजाया-सवारा गया था। फिर ऐसे बूथ पर इतनी बड़ी चूक का सामने आना लापरवाही का बड़ा सबूत तो देती ही है। 
   

कहीं वोटिंग मशीन खराब, कहीं देरी से शुरू हुआ मतदान, जनता रही परेशान

डोभा में मतदान के लिए पहुंचा मतदाता - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
18 नंबर बूथ की मशीन खराब निकलने के कारण वोटिंग देर से शुरू होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि वहां लोग सुबह सात बजे ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे। जैसे ही वोटिंग शुरू की गई तो मशीन खराब मिली। इस पर वोट डालने आए मतदाताओं ने भी आपत्ति जताई। नाराजगी जताते हुए लोगों ने इस संबंध में चुनाव में लगे अधिकारियों से सवाल किए।   

नई वोटिंग मशीनों की करनी पड़ी व्यवस्था

वोटिंग मशीन खराब निकलने के बाद नई वोटिंग मशीन लेकर पहुंचे चुनाव अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उधर, कानपुर देहात के बिल्होर इलाके में भी बूथ नंबर 360 में मशीन खराब मिली है। बताया यह जा रहा है कि वहां पहला वोट अभी तक नहीं पडा है। शिवली के पोलिंग बूथ पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नवाबगंज में भी ईवीएम मशीन खराब मिली। बूथ नंबर 132 पर मशीन खराब मिलने से वहां मतदान शुरू नहीं हो सका।      
विज्ञापन

तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान

मतदान के लिए सुबह जल्दी उठकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
घाटमपुर के तिवारीपुर इलाके में में भी मतदान देर से शुरू होने की जानकारी मिली है। हालांकि यहां मतदान देर से शुरू होने का कारण किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं थी। यहां चुनाव में लगे अधिकारियों की लेटलतीफी को वजह बताया जा है। उधर बिल्हौर में समय पर मतदान शुरू हो गया है।
ज्ञात हो आज रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। तीसरे चरण में जिन 12 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें राजधानी लखनऊ सहित कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरेया, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव आदि जिले शामिल हैं।

तीसरे चरण के मुकाबले में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 614 उम्मीदवार निर्दलीय हैं।  कुल 2.41 करोड़ मतदाताओं को उनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1.10 करोड़ महिलाएं हैं। इस चरण में वोटिंग के लिए 25,603 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी इटावा में किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि सबसे कम तीन उम्मीदवार हैदरगढ (बाराबंकी) में हैं। लखनऊ पश्चिम और मध्य में 17-17 उम्मीदवार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें