फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज: हरदोई में भाजपा से प्रेमावती और सपा से मुन्नीदेवी प्रत्याशी

Fri, 02 Jul 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। मतदान की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में पूरी कराई जाएगी। मतदान के लिए एक एक सदस्य को ही मतदान कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम, भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज होगा। दिन में 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने सुरसा पंचम से पार्टी के समर्थन से जीतीं प्रेमावती को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरसा प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित मुन्नी देवी गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है।

जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। मतदान की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में पूरी कराई जाएगी। मतदान के लिए एक एक सदस्य को ही मतदान कक्ष में प्रवेश मिलेगा। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। तीन बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित है और इसके बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना होने के बाद प्रेक्षक ओर निर्वाचन आयोग की अनुमति से परिणाम घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। महिला थाना, देहात कोतवाली, सुरसा बघौली, सांडी माधौगंज, टड़ियावां और शाहाबाद के कोतवाल / थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है। 11 निरीक्षकों और 13 उपनिरीक्षकों की ड्यूटी भी अलग अलग प्वाइंट्स पर लगाई गई है। 75 सिपाही और 29 महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। डेढ़ सेक्शन पीएसी भी लगाई गई है। एक फायर टेंडर भी कलेक्ट्रेट परिसर में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें