फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 13 को मतदान, 15 को मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा। नगर पंचायत क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए हैं। 15 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुविधाओं, कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सात अक्तूबर को होगा।

इसमें मतदान प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने केंद्रों पर बिजली, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कराने को कहा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें