यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यहां मतदान करने आए एक मतदाता की मौत हो गई। इससे मतदान स्थल पर हड़कंप मच गया।
थाना बघौली के ग्राम उमरा निवासी ओमपाल सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह मतदान करने के लिए बघौली में बने मतदान स्थल पहुंचे थे। वह मतदाताओं की लाइन में लगे थे। इसी दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे, मतदान करने की बात कहकर घर से निकले थे।