फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ने जानी वोट की ताकत

Fri, 20 Jan 2017 11:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम के तहत कानपुर में चला हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के डीएवी पीजी कॉलेज सिविल लाइंस के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टूडेंटों से अपील की गई कि 19 फरवरी को पहले खुद वोट डालें। घर, परिवार के सदस्यों को भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक साथ लाएं। युवाओं को बताया कि मोहल्ले में जन जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। मताधिकार के प्रयोग से ही देश और समाज की तकदीर होगी। 
विज्ञापन

वोटर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ. एलएन वर्मा और डॉ. सिधांशु राय ने किया। इस दौरान डीएवी, डीजी, डीसी लॉ कॉलेज, पीपीएन और क्राइस्ट चर्च कॉलेज के स्टूडेंटों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि अगर वोट नहीं डाला तो पांच साल तक पछताना पड़ेगा। कम वोट पाकर खराब प्रत्याशी जीत जाएगा। प्रत्याशियों के जीत-हार से क्षेत्र का विकास जुड़ा होता है। इसलिए वोट डालना एक जिम्मेदारी है। ज्यादातर वोटर युवा हैं। वह निकलें और अब तक के वोटिंग का रिकार्ड तोड़ दें। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा की मंशा है कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 फीसदी वोट डाले जाएं। इसमें कामयाबी मिली तो बड़ा बदलाव आएगा। अच्छे प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में जाएंगे। इससे पहले 2012 में 55 फीसदी वोटिंग हुई थी।  इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. राजुल सक्सेना, डॉ. सुनीत अवस्थी और डॉ. एनके वाजपेयी मौजूद रहे। 
अमर उजाला की ओर से हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मोतीझील, अशोक नगर में लोगों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अभियान में सभी उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें