कानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों से आईं एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, सफाई कर्मचारियों, रोजगार सेवकों, किसान सहायकों, शिक्षा मित्रों आदि को मतदान के फायदे बताये गए। यही कार्यक्रम ककवन, चौबेपुर, शिवराजपुर ब्लॉक में भी हुआ। इस दौरान डीपीआरओ, सीडीओ ने लोगों को बताया कि मतदान समझदारी की निशानी है। इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें और दूसरों को भी इसमें शामिल करें। जागरूकता कार्यक्रम में 800 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।