फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए वोट दें, इनाम पाएं

Fri, 27 Nov 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए शहरियों को स्मार्ट सिटी की वोटिंग में शामिल होना जरूरी है। तीन चयनित क्षेत्रों में से किसी एक को वोट करने के साथ ही अपने सुझाव दें।
विज्ञापन


अच्छे सुझाव देने वालों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने शहरियों से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए वोटिंग की अपील की है।

कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 28 लाख शहरी आबादी को अपने शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए वोट करना होगा। इसके लिए http:// mygov.in पर जाकर कानपुर के पेज पर सुझाव बाक्स में अपने सुझाव दे सकते हैं। एक व्यक्ति कई बार अपने सुझाव दे सकता है। वोट देने के लिए poll पर क्लिक जरूर करें।

जिला स्तर पर पांच लाख वोटिंग कराने का लक्ष्य रखा गया है। वोटिंग के लिए 30 नवंबर तक विकल्प खोला गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पेन सिटी के लिए अंडरग्राउंड केबिलिंग, सोलर बेस्ट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, रेन वॉटर हारबेस्टिंग, सभी भवनों का सिंगल कलर कोडिंग, पार्किंग सर्विलांस की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


321 इमारतों को रेन वॉटर हारवेस्ंिटग के लिए चयनित किया गया है। चौराहों के सुंदरीकरण के लिए प्रति चौराहा 30 लाख रुपये मिलेंगे। डीएम ने संबंधित विभागों से दो दिनों में प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है।

बैठक में नगर आयुक्त डीके सिंह, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह समेत केस्को, केडीए, जल संस्थान और जल निगम के अफसर मौजूद रहे।

निगम कर्मचारियों की लगी नाइट ड्यूटी
कानपुर। स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। वोटिंग परसेंटज बढ़ाने के लिए नगर निगम आईटी विभाग के कर्मचारियों की रात में ड्यूटी लगाई गई है। अगर वोटिंग कम रही तो कानपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ सकता है।

20 नवंबर से स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग शुरू की गई है। पांच दिन में केवल आठ हजार लोगों ने ही ऑनलाइन वोटिंग की। कम वोटिंग होने पर बुधवार को नगर आयुक्त देवेंद्र  कुमार सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी जोनल अफसरों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने के निर्देश दिए।

वोटिंग परसेंट बढ़ाने  को निगम आईटी विभाग के कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी लगाई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल साइट्स और फोन के जरिए संपर्क कर लोगों को ऑनलाइन वोटिंग के लिए कहें। गुरुवार तक लगभग दस हजार लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें