फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में वोट काट दिया और कह दिया सब मर गए : प्रो. रामगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिहार में लोगों को वोट नहीं डालने दिया। उनके वोट काट दिए गए। जिंदा आदमी को मरा दिखा दिया। यह आरोप शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महासचिव रामगोपाल यादव ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को सही ठहराते हुए लगाया।
विज्ञापन


शहर के केके डिग्री कॉलेज में पटेल जयंती पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रो. रामगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत की। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कहा कि बिहार में कौन से बाहरी लोग मिले। वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ अभियान पर कहा- जब-जब चुनाव आयोग कमजोर होता है, तब-तब सत्ताधारी पार्टी ऐसे अभियान चलाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करती है, पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती ही देश की ताकत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का भी समर्थन किया। कहा कि जिनके कार्यालय में तिरंगा तक नहीं फहराया गया। वह अब वंदेमातरम की बात करते हैं, यह दिखावे की देशभक्ति है। कहा कि अखंड भारत के प्रणेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विराट व्यक्तित्व से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए ही काम करना चाहिए। बोले कि आज का आजाद अखंड भारत सरदार पटेल की मजबूत इच्छाशक्ति की ही देन है, जिन्होंने पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक पूरे भारत को एकता और अखंडता के मजबूत सूत्र में बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें