संघर्षों का परिणाम सफलता होता है
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कोठारी परिवार और उसके उत्पादों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शहर का नाम रोशन किया है। इस परिवार ने अपने दृढ़ इरादों और टीम को साथ लेकर चलने की आदत के बूते सफलता पाई है। टीम वर्क उनकी सफलता का आधार है।
मोबाइल पहले आ गया होता तो आज न मना रहे होते 50वां वर्ष
पिता पर आधारित किताब शून्य से शिखर तक की लांच के मौके पर कोठारी ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दीपक कोठारी ने कहा कि पापा ने 14 साल की उम्र में 14 रुपये लेकर 1400 किलोमीटर का सफर तय किया। उनकी मेहनत का नतीजा है कि आज हम 14 सेक्टर में बिजनेस कर रहे हैं।
कपिल देव के फैन थे पापा
कार्यक्रम में कपिल देव का स्वागत करते हुए दीपक कोठारी ने कहा कि पापा इनके बड़े फैन थे। विपरीत हालात में खेली गई कपिल की 175 रनों वाली पारी को वह हिम्मत न हारने वाली पारी मानते थे। कहते थे हिम्मत हो तो जीत पक्की है। कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक मितेश कोठारी, सांसद राजीव शुक्ला, बॉलीवुड संगीतकार आनंद राज आनंद आदि मौजूद रहे।