फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल-शेखर की जोड़ी यहां मचाएगी धमाल 

Mon, 09 Oct 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विशाल-शेखर
विज्ञापन
बेबी को बेस पसंद है, ओ राधा तेरी चुनरी... बलम पिचकारी जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज और संगीत से सजाने वाले बॉलीवुड के विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी की जोड़ी आईआईटी में धमाल मचाने आ रही है। दोनों ने 26 से 29 अक्टूबर के बीच आईआईटी कानपुर में होने वाले कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि 2017 में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसकी औपचारिक घोषणा अंतराग्नि टीम ने रविवार को की।
विज्ञापन


विशाल और शेखर का परफॉरमेंस 29 अक्टूबर को फेस्टिवल के बॉलीवुड नाइट में होगा। इनके अलावा फैशन शो ऋतंभरा में बतौर निर्णायक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और मिस सरेबिया 2013 में उप-विजेता रहीं अरनीला जेकोविक शिरकत करेंगी। वह इस आयोजन में रैंप पर सबसे पहले चहलकदमी (कैट वॉक) करेंगी।

देसी होपर्स टीम का होगा जलवा
अंतराग्नि के नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में ‘देसी हॉपर्स’ का समूह रहेगा। इस समूह में शांतनु महेश्वरी, मैकेडॉन डी मेलो, निमित कोटियन, सुभाष नायडू, रोहन व्यास, जैक लामा और विराज पांड्या शामिल हैं। टीम का एक स्टेज परफॉरमेंस भी होना है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्घ (क्विज मास्टर) मेजर चंद्रकांत नायर का नाम भी तय हो गया है। चंद्रकांत ने दुनियाभर में करीब 500 से अधिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई हैं।
विज्ञापन


होंगी 14 प्रतियोगिताएं, 28 लाख का इनाम
अंतराग्नि के तहत नृत्य, गाना, ड्रामा, मॉडलिंग, फोटो खींचने की कला, प्रश्नोत्तरी जैसी 14 प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। प्रतियोगिताओं पर कुल 28 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें