फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat murder case: शौचालय के केयरटेकर ने हत्या कर छिपाया था शव, आरोपी बोला- हर रोज परेशान करते थे बच्चे ...

Thu, 20 Oct 2022 12:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाही नाका की सब्जी मंडी के सार्वजनिक शौचालय में सात साल के बच्चे का शव मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि हर रोज परेशान करते थे बच्चे, उस दिन विराट ने उसको परेशान किया था।
विज्ञापन
बादशाही नाका सब्जी मंडी स्थित शौचालय में मिला सात वर्षीय बच्चे विराट का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बादशाही नाका में हुए विराट सोनकर (7) हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस शौचालय में विराट का शव मिला था उसी के केयरटेकर धर्मवीर यादव ने वारदात को अंजाम दिया था। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि बच्चे की शरारतों से परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। बादशाही नाका सब्जी मंडी निवासी भीम सोनकर उर्फ रीटू का छोटा बेटा विराट 11 अक्तूबर की रात लापता हो गया था। 14 अक्तूबर की शाम इलाके में स्थित सार्वजनिक शौचालय में कंबल से लिपटा हुआ उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी।

डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी धर्मवीर यादव को गिरफ्तार किया गया है। धर्मवीर मूलरूप से प्रतापगढ़ के मानिकपुर अतौलिया का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि विराट व उसके कई और भाई अक्सर उसको तंग करते थे। 11 सितंबर की रात को भी विराट ने उसको परेशान किया था। इसलिए उसने पीटा और गला दबा दिया। आखिर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी गर्दन टूटने से मौत हो गई।

ऐसे हुआ आरोपी पर शक
डीसीपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद धर्मवीर रैन बसेरा में जाकर सो गया था। उस रात वह बेखौफ रहा। जब शव बरामद हुआ तब वह फरार हो गया। पुलिस ने तहकीकात शुरू की, तो रैन बसेरा में रहने वालों को पूछताछ के लिए बुलाया। जानकारी हुई कि केयरटेकर गायब है। इसी से उस पर शक गहराया। सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर उसको पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूली।
विज्ञापन

आरोपी बोला- हत्या करने की मंशा नहीं थी, धोखे से मर गया
पुलिस की पूछताछ में धर्मवीर ने कहा कि उसकी मंशा विराट की हत्या करना नहीं था, चूंकि वह नशे में धुत था इसलिए उसको पता ही नहीं चला कि उसने विराट का कितनी जोर से गला दबाया है। गला इतनी तेज से दबाया था कि विराट की जुबान बाहर आ गई थी और वह बेजान सा हो गया था। जब धक्का दिया, तो उसके सिर में चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें