महिला के साथ अभद्रता कर वायरल किया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में कोतवाली गंगाघाट के सहजनी इलाके के निर्मल नगर में एक चोरी के मामले में आरोपी चोर का बीते दिनों वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़िता से शिनाख्त कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस वायरल वीडियो में महिला के साथ हुई अभद्रता की भी जांच में जुट गईं है।
कोतवाली प्रभारी गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते एक जुलाई को निर्मल नगर में एक महिला के घर चोरी हुई थी। चोर को भागते समय पीड़िता ने पहचान लिया था। तभी किसी ने चोर का एक वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। पीड़िता से पुलिस ने चोर की पहचान कराई जिसे पुलिस ने बीते बुधवार की रात दबोच लिया और जेल भेज दिया। पकड़ा गया चोर नाबालिग है, जिसे लखनऊ भेजा गया है।
कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में महिला से पकड़े गए चोर के अलावा अन्य चार युवक हैं जो उससे जबरदस्ती कर रहे हैं। जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। आखिर वह महिला कौन है और जबरदस्ती करने वाले अन्य युवक कौन हैं। शुक्रवार को एक टीम लखनऊ जेल में शिफ्ट नाबालिग चोर से पूछताछ कर मामले का पर्दाफाश करेगी।