फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव जेल के वायरल वीडियो प्रकरण के बाद जेल अधिकारी बोले, अंदर मोबाइल पहुंचने के अलावा कोई कमी नहीं

Sat, 29 Jun 2019 01:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जेल में बंद अपराधियों के दावत करने, पिस्टल लहराने और सरकार व जेल प्रशासन को चुनौती देने वाला वीडियो वायरल होने पर विभागीय जांच के आदेश ने अफसरों की धड़कने तेज कर दी हैं। प्रारंभिक जांच में संलिप्त पाए गए चार जेल कर्मियों के गैर जनपद तबादले का आदेश मिलते ही जेल अधिकारियों ने गुरुवार रात ही उन्हें रिलीव कर दिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विभागीय जांच में कुछ और जेल कर्मी व बंदियों की भी संलिप्तता सामने आ सकती है। सोशल मीडिया पर बुधवार को जेल में मोबाइल फोन से बनाए गए चार वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया था। वीडियो में जेल की बैरक में कुछ बंदी लजीज भोजन परोसते और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा अमरीश सिंह और हत्या के मुकदमे में विचाराधीन बंदी गौरव प्रताप सिंह जेल परिसर में खुलेआम पिस्टल लहराते दिख रहा है।


वायरल वीडियो प्रकरण में जांच से कर्मियों में हड़कंप, आदेश आते ही चार जेल कर्मियों को रात में ही किया गया रिलीव

उन्नाव जिला जेल में बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
वह जेल को अपना कार्यालय बताकर  प्रशासन और प्रदेश सरकार खुली चुनौती भी दे रहा है। अपर महानिरीक्षक कारागार शरद कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को हेड वार्डर माता प्रसाद को महाराजगंज जिला, हेमराज का सेंट्रल जेल वाराणसी, वार्डर अवधेश साहू का जिला कारागार ज्ञानपुर (भदोही) और सलीम खां का जिला कारागार बस्ती तबादला कर दिया था। देर शाम को तबादला आदेश पहुंचने के बाद जेल अधीक्षक एके सिंह ने सभी को रिलीव कर दिया। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू होने से वीडियो कांड में कई और जेल कर्मियों और बंदियों के नाम सामने आने के आसार हैं।


मिले डीप डिडेक्टर, जमीन में दबा मेटल भी बता देगा
वीडियो प्रकरण सामने आने के बाद उन्नाव जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की कवायद शुरू हो गई है। उन्नाव जेल को चार डीप सर्च मेटल डिटेक्टर मिल गए हैं। यह डिटेक्टर जमीन या दीवार में तीन फीट भीतर तक छिपाए गए मेटल को भी खोज निकालेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि यह अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर मिलने से कोई भी बंदी या जेल कर्मी मोबाइल या अन्य कोई प्रतिबंधित चीज छिपाकर जेल के भीतर नहीं ले जा सकेगा।


 
विज्ञापन

वीडियो वायरल के बाद विभागीय जांच के आदेश ने अफसरों की धड़कने कर दी तेज

बैरक सुरक्षा में दो वार्डर, वॉच टावर में चार शिफ्ट में ड्यूटी
जेल प्रशासन ने जेल और बैरकों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। जेल परिसर में लगे 30 सीसीटीवी कैमरों में बारिश से खराब हुए दस को शुक्रवार को दुरुस्त कराया गया। जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 बैरक में एक के बजाए अब दो-दो वार्डर की ड्यूटी लगाई गई है। गेट पर भी दो हेड वार्डर रहेंगे। जेल के चार वॉच टावर में सुरक्षा कर्मियों की चार शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। टावर में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास सर्च लाइटें भी रहेंगी। 


वॉकीटॉकी से लैस हुए सुरक्षा कर्मी
जेल स्टाफ को 12 वॉकीटॉकी उपलब्ध कराई गई हैं। जेल परिसर के अलावा फार्म तक बंदियों को ले जाने वाले सुरक्षा कर्मियों के पास वॉकीटॉकी रहेगी। कोई भी आवश्यकता होने पर वह तुरंत जेल स्टाफ से संपर्क कर सकेंगे। जेल में गश्त करने वाले सुरक्षा कर्मी हर चक्र में कुशलता की रिपोर्ट गेट पर दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें