छिबरामऊ। युवती की शादी तय होने पर युवक ने उसकी फोटो को एडिट कर खुद के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर पीड़ित युवती ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है। एक तरफा प्यार में गांव का ही एक युवक उस पर शादी का तोड़ने का दबाव बना रहा है। 16 नवंबर को युवक ने किसी मोबाइल ऐप से उसकी फोटो को एडिट कर अपने साथ जोड़ लिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
युवती का आरोप है कि जानकारी होने पर विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गालीगलौज की। साथ ही गांव में बरात न आने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।