फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्र सरकार के खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया कि उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार मदद करती है।
विज्ञापन

गुरुवार को कॉलेज सभागार में लखनऊ से आए आयोग के सहायक निदेशक राम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि विनिर्माण क्षेत्र व सेवा क्षेत्र के 114 उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार सहायता देती है।
प्राचार्य डा. अजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को श्रम तथा संसाधनों के उचित प्रयोग से सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधान कुलानुशासक डा. अमित सचान ने कहा कि सभी पढ़ लिखकर सरकारी या निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचे, यह संभव नहीं है। इसलिए अपनी रुचि उद्योगों में दिखाकर वह लोग योजनाओं का लाभ उठाकर बड़े उद्यमी बन सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. सुरेंद्र कुमार, डा. प्रत्युष चंद्रा, रेनू त्यागी, डा. शिवनारायण, शीशपाल, लक्ष्मी नारायण, डा. रमेश, प्रेम नारायण, राम नारायण, पंकज राय, डा. अमित कुमार, डा. श्याम बाजपेई, प्रियंका, रविंद्र शुक्ला, प्रीति, कुलदीप, श्रद्धा मिश्रा, मीना, विभा मृदुला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें