फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा योगी राज में महिलाओं पर अत्याचार

Tue, 13 Jun 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली योगी सरकार की नाकामी दिखाई देने लगी है। हां शुरुआत में जरूर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संजीदगी नजर आई। पूरे प्रदेश में विशेष पुलिस दस्ते बनाकर तैनात कर दिए गए लेकिन क्राइम अंगेस्ट वुमेन के खिलाफ इनकी मुहिम कितने दिन कारगर रही ये जमीनी हकीकत अब सामने है।
विज्ञापन


प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाएं इसका सबूत पेश कर रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के औरैया जिले में सामने आया जहां एक महिला अत्याचार का शिकार हो गई। 

फतेहपुर जिले के बिरही गांव के बिसवारी लाल की पुत्री सोनी (25) का ब्याह कुर्सी गांव के जगमोहन सिंह से हुआ था। ससुराल वालों का कहना है कि सुबह कमरे में सोनी को मृत पड़ा हुआ पाया गया।
विज्ञापन


मौत कैसे हुई उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी जबकि मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थें। इसी कारण सोनी को मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें