फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा हत्याकांड: शालू-विशाल से सुब्रत का होगा आमना-सामना, सात नंबरों की सीडीआर खंगाल रही पुलिस

Tue, 15 Sep 2026 01:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच अब उनके बेटे सुब्रत की भूमिका तक पहुंच गई है। करीब आठ दिन पुराने इस मामले में पुलिस शालू और पुराने नौकर विशाल को रिमांड पर लेकर सुब्रत से आमना-सामना कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विनीत मिनोचा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हत्याकांड तह तक जाने के लिए पहले शालू और सुब्रत, फिर विशाल और सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मकसद हत्या में सुब्रत की भूमिका और तीनों के बीच हुई बातचीत की कड़ियों को जोड़ना है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, कारोबारी की हत्या की सुपारी लेने के आरोपी नौकर विशाल के फोन की मई से कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाली गई है। करीब एक हजार पन्नों की कॉल डिटेल में सात नंबर ऐसे मिले हैं, जिन पर पुलिस का विशेष फोकस है।

इनमें दो नंबर विशाल के, दो शालू के और तीन नंबर सुब्रत के बताए गए हैं। पुलिस इन सात नंबरों के बीच हुई बातचीत की पूरी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों के बीच कब-कब बातचीत हुई और वारदात से पहले तथा बाद में उनके बीच किस तरह संपर्क रहा।

विशाल से सामना होने पर सुब्रत ने पहचानने से किया था इन्कार

वारदात के बाद जब पहली बार विशाल को सुब्रत के सामने लाया गया था तो उसने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया था। पुलिस और अपार्टमेंट से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह बात इसलिए सवाल खड़े करती है क्योंकि सुब्रत, शालू और विशाल के पहले साथ घूमने-फिरने और खाना खाने तक जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि परिचित होने के बावजूद सुब्रत ने विशाल को पहचानने से इन्कार क्यों किया।

हत्या से दो दिन पहले विशाल ने बदला था सिम

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पांच सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया गया था, जबकि छह सितंबर की सुबह विनीत का शव मिला था। हत्या से ठीक दो दिन पहले, तीन सितंबर को विशाल ने नया सिम इस्तेमाल करना शुरू किया था।

पुलिस के अनुसार, तीन से छह सितंबर के बीच विशाल ने नए नंबर से शालू और सुब्रत से भी बातचीत की। छह सितंबर को पकड़े जाने से कुछ घंटे पहले उसने अपने पुराने नंबर का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस इन कॉल्स के समय और बातचीत की कड़ियों को जांच में अहम मान रही है।

पार्टी में गए थे सुब्रत, शालू और उनका बेटा

छह सितंबर की सुबह कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत का शव लहूलुहान हालत में मिला था। वारदात के समय सुब्रत अपनी पत्नी शालू और बेटे के साथ पार्टी में गए थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई थी।

इसके कुछ ही समय बाद पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद सुब्रत के पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को पकड़ लिया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विशाल ने शालू पर विनीत की हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद शालू को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस सुब्रत की भूमिका को लेकर सामने आए सवालों की भी जांच कर रही है।

वसीयत में बहू शालू का नाम नहीं

जांच में विनीत की करीब चार साल पहले तैयार की गई वसीयत भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वसीयत में बेटे सुब्रत के अलावा बेटी और पत्नी का नाम शामिल है, जबकि बहू शालू का नाम नहीं है। वसीयत में शालू का नाम न होने को भी पुलिस जांच के एक बिंदु के तौर पर देख रही है।

विज्ञापन

हालांकि, हत्या के पीछे इसका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अब सीडीआर, रिमांड के दौरान पूछताछ और तीनों के आमने-सामने होने पर सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें