फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: दो दिन से बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क पर जाम लगाकर हंगामा, एक घंटे रहा यातायात बाधित

Fri, 07 Jul 2023 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कोतवाली क्षेत्र के उसरगाव, इमलिया, गढ़र आदि गांवों में दो दिन से बिजली न आने से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को उनका सब्र टूट गया और उन्होंने उरई-कोच मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई तहसील में दो दिन से बिजली पानी ना मिलने से नाराज ग्रामीणों का सब्र टूट गया। उन्होंने उरई-कोच मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब एक घंटे बाद कोतवाल के समझाने पर ग्रामीण माने और तब कहीं यातायात शुरू हो सका।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उसरगाव, इमलिया, गढ़र आदि गांवों में दो दिन से बिजली न आने से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को उनका सब्र टूट गया और उन्होंने उरई-कोच मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
इसके बाद कोतवाल के समझाने पर ग्रामीण माने और तब कहीं यातायात बाधित शुरू हो सका। इसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन से बिजली न आने से वह बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बरसात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें