फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव व फायरिंग, तीन सिपाही चुटहिल

Wed, 17 Jul 2019 03:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को शमसाबाद थाना पुलिस व स्वाट टीम शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव में इस्लाम नगर में हुई चोरी के शक के दायरे में आए आरोपियों को पकड़ने गई थी। वहां पुलिस ने सलमान पुत्र अलीहसन, तरजमा और पतले को दबिश देकर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


सलमान को महिलाओं ने छुड़ाने का प्रयास किया। इसपर पुलिस व महिलाओं में नोकझोंक होने लगी। इस बीच गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से पकड़े गए आरोपियों को छड़ाने का प्रयास किया। इस पर विवाद बढ़ गया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। इससे तीन सिपाही चुटहिल हो गए। तभी फायरिंग भी होने लगी। पुलिस भी बचाव में फायरिंग करती हुई वहां से बचकर किसी तरह पकड़े गए तीनों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा शमसाबाद थाने पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर कारतूस के दस खोखे भी पड़े मिले हैं। महिलाओं ने पुलिस पर जेवर व नकदी लूटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें