फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रामीण पहरेदारी करते रहे और परिजन सोते रहे, घर से 10.75 लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नरवल थानाक्षेत्र के नरौरा गांव में गुरुवार देर रात ग्रामीण पहरेदारी व परिजन घर के बाहर सोते रहे। उधर चोर छत के रास्ते घर में उतरकर नकदी, जेवर सहित 10.75 लाख की चोरी को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपू कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में चाेरों से दहशत का माहाैल है। वह लोग ग्रामीणों संग गांव में रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। गुरुवार रात भी घर के बाहर हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे थे। आधी रात के बाद आकर सो गए। घर में पत्नी, बच्चे और पिताजी भी घर के बाहर ही सोए थे। सुबह उठे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर दस लाख के गहने और 75 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों के आने की आहत तक पता नहीं चली। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया वारदातों के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हैं जल्द मामलों के खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें