फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों के पास शहरियों से ज्यादा असलहे

Wed, 21 Dec 2016 10:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-चुनाव आयोग के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल कानपुर में कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद आ रहे हैं। यहां उन्होंने रोड शो की योजना बनाई है। अनहोनी से बचने के लिए कार्यकर्ताओं को पहले ही समझा दिया गया है कि वे अपने साथ असलहा लेकर न पहुंचे। अतीक ने इसके लिए शहर के एक अखबार में इश्तेहार भी निकलवाया है। सपा प्रत्याशी करीब एक हजार वाहनों के साथ कानपुर पहुंचेंगे। इस रोड शो में अतीक के साथ ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के समर्थक होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ग्रामीणों और शहरियों के पास कुल कितना असलहा जमा है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ग्रामीणों के पास शहरियों से ज्यादा असलहे हैं। चुनाव आयोग ने लाइसेंसी शस्त्रधारकों की रिपोर्ट मांगी थी। इस पर असलहा विभाग ने पुलिस से ब्योरा मांगा था। चारों एसपी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिले में 26,296 शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। इनके पास 27,224 शस्त्र हैं। कई लाइसेंसधारकों पर दो या दो से ज्यादा असलहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि असलहा लाइसेंसधारकों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है।

एसपी ग्रामीण का क्षेत्र
कुल असलहे-8595
थाना क्षेत्र-महाराजपुर, नर्वल, सचेंडी, घाटमपुर, सजेती, बिधनू, बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन

एसपी दक्षिण का क्षेत्र
कुल असलहे-6687
थाना क्षेत्र-बाबूपुरवा, जूही, किदवई नगर, नजीराबाद, फजलगंज, अर्मापुर, गोविंद नगर, नौबस्ता, बर्रा

एसपी पश्चिम का क्षेत्र
कुल असलहे-6651
थाना क्षेत्र-सीसामऊ, बजरिया, चमनगंज, नवाबगंज, काकादेव, कर्नलगंज, ग्वालटोली, कोहना, कल्याणपुर, पनकी, बिधनू

एसपी पूर्वी का क्षेत्र
कुल असलहे-5291
थाना क्षेत्र-कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरबंश मोहाल, बादशाहीनाका, अनवरगंज, रायपुरवा, बेकनगंज, छावनी, चकेरी, रेलबाजार

शहर में नौबस्ता अव्वल
शहर में सबसे ज्यादा 1768 शस्त्र लाइसेंसधारक नौबस्ता थाना क्षेत्र में है। घाटमपुर थाना क्षेत्र में 1652, कल्याणपुर में 1460, बिधनू में 1295, काकादेव थाना क्षेत्र में 1073 शस्त्र लाइसेंसधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें