फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बूंद-बूद को मोहताज हैं इस गांव के लोग

Fri, 21 Oct 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट में पेयजल समस्या से परेशान सरैंया गांव के लोग एक हफ्ते से पानी की बूंद-बूंद को मोहताज हैं। इसके लिए लोगों ने अफसरों के खूब पापड़ बेले लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी। ऐसे में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी रामशंकर मानिकपुर को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारियोें की मनमानी के कारण एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैकड़ों लोगों के घर में पानी का कनेक्शन नहीं है। एक सप्ताह से पानी की सप्लाई न होने से दूर-दूर से पानी ढो कर लाना पड़ता है। एक साल के अंदर यह समस्या कई बार देखने को मिली है। इसी तरह से मई जून माह की भीषण गर्मी में भी पानी की सप्लाई बाधित कर दी गई थी। सुचारू रूप से पानी की सप्लाई करने के लिए अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी अनदेखी कर दी जाती है। पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें