फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर लदा ट्रक पलटा, बोतलें और केन लूटने को ग्रामीणों की लगी भीड़

Sat, 30 Jun 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा पड़ा ट्रक, बिखरी पड़ीं बियर की बोतलें। 
विज्ञापन
अलीगढ़ से बियर लादकर कौशांबी जा रहा ट्रक शुक्रवार को औरैया अजीतमल हाईवे पर पलट गया। जिससे ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं बियर लदे ट्रक पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

 

शुक्रवार को अलीगढ़ से बियर की 1180 पेटी लादकर कौशांबी जा रहा ट्रक अजीतमल हाईवे पर अचानक पलट गया। जिससे ट्रक ट्रक ड्राईवर विनोद कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हालांकि हादसे से  ट्रक पर लदी बियर की पेटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, बियर भरे ट्रक पलटने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इस बीच पुलिस तथा आबकारी अधिकारी जीके दुुबे ने  सड़क पर बिखरी पड़ी बियर की पेटियों को एकत्रित कराया। ट्रक मालिक जितेन्द्र सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने फौरी सूचना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें