फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़ बंद कर दिए आवारा जानवर, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्कूल में बंद आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में बुधवार रात टेनापुर गांव के ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर 30 आवारा जानवर बंद कर दिए। गुरुवार सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक अंजली ओमर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शांतिभंग (धारा 144) और सरकारी कार्य में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जानवरों को गांव के बाहर स्थित चारागाह में बंधवाया और राजस्वकर्मियों को चारे-पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस कवायद में कई घंटे लग गए। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई दोपहर बाद शुरू कराई जा सकी। दूसरी ओर सोमवार को क्षेत्र की यमुनापट्टी के गांव कटरी के स्कूल में जानवर बंद करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें