फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चा चोर बता मानसिक बीमार युवक को पेड़ से बांध पीटकर किया लहूलुहान, पुलिस ने बचाई जान

Sun, 01 Sep 2019 10:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बच्चा चोर बता कर पीटने वाला मानसिक विक्षिप्त युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में बच्चा चोर का हल्ला होने पर ग्राम खैरुद्दीनपुर में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और सीएचसी भिजवाया। पुलिस युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रही है।
विज्ञापन


एसएसआई ने बताया कि मामले में 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस युवक को पेड़ से बांधे जाने की बात से इंकार किया है। कोतवाली क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में घूम रहे युवक को बच्चा चोर समझ कर उसे पकड़ लिया और पेड़ में बांध दिया। ग्रामीणों उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दो नामजद समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एसएसआई संतोष कुमार श्रीवास्तव फोर्स मौके पर पहुंच गए और युवक को आजाद कराया। पूछताछ में युवक अपना सही नाम व पता नहीं बता सका। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी प्रदीप का 10 वर्षीय बेटा आकाश रविवार की सुबह घर के बाहर बैठा था, वहां से कुछ दूरी पर खड़ा होकर आरोपी युवक उसे केला दिखा अपने पास बुलाने लगा।

इस पर आकाश डर गया और वह चिल्लाने लगा। आकाश के चिल्लाने पर युवक भाग गया। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे गांव में घूमते हुए पकड़ लिया और बच्चा चोर समझ कर पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर दी। एसएसआई ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है।

उससे मिली जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि गांव के ही दिलीप पुत्र सोनेलाल की तहरीर के आधार पर गांव निवासी श्रीपाल व संतोष समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ युवक को घेर कर पीटने के आरोप में जिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें