फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव ने टीकाकरण की दी गलत सूचना, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। वैक्सीनेशन की गलत सूचना देने पर बीडीओ ने बिरिया डेरापुर की ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीडीओ बब्बन राय ने शुक्रवार को बताया कि जिला विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिदिन लोगों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से कार्यालय पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बिरिया डेरापुर की ग्राम पंचायत सचिव रूबी गौतम ने 21 व 22 मई को गांव के ब्रजपाल, मुंशीलाल, राम सिंह व बलबीर सिंह का टीकाकरण कराने की सूचना दी थी। जब उक्त लोगों से जानकारी की गई तो सभी ने पूर्व में टीकाकरण होने की जानकारी दी।
इस तरह पंचायत सचिव ने भ्रामक सूचना देकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। बीडीओ ने बताया कि पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। भ्रामक सूचना के बाबत रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें