फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे ने युवक को जबरन बिजली के पोल पर चढ़ाया, करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

Thu, 18 Oct 2018 06:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में बिजली के पोल पर प्रधान और उसके बेटे ने युवक को फाल्ट सही करने के लिए जबरन चढ़ा दिया। इस दौरान बिजली चालू हो जाने पर युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवक के पिता ने प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान के बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी सुमित (18) पुत्र रामविलास गुरुवार को अपने घर पर था। सुबह करीब सात बजे प्रधान सत्यप्रकाश शाक्य ने अपने बेटे राहुल शाक्य को घर की खराब हुई बिजली को सही कराने के लिए भेजा। राहुल बाइक से सुमित को बैठा लाया। राहुल उसे गांव के चौराहा पर बिजली के पोल पर जबरन चढ़ाने लगा। जब सुमित ने मना किया तो राहुल ने उसे जानमाल की धमकी दी। डर के कारण वह पोल पर चढ़ कर फाल्ट सही करने लगा। तभी बिजली आने से सुमित को करंट लगा और वह नीचे आकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर राहुल वहां से भाग निकला। 

घटना की जानकारी होने पर सुमित की मां उर्मिला देवी और पिता के अलावा परिवार के अन्य लोग भी आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एसओ सुदीप मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। 
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सत्यप्रकाश और उसके बेटे राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामविलास ने बताया कि सुमित की बाल काटने की दुकान है। 

जेई ने लाइनमैन और प्रधान के बेटे पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बिजली विभाग के जेई ने भी लाइनमैन और प्रधान के बेटे पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई। जेई रंगलाल ने संविदा लाइनमैन देवसनी निवासी प्रेमचंद्र और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि प्रेमचंद्र ने राहुल के कहने पर शटडाउन लिया। इसके बाद लाइनमैन ने राहुल को बता दिया। इस दौरान राहुल ने सुमित को पोल पर जंफर बांधने के लिए चढ़ा दिया। सुमित जंफर बांध रहा था। उसी समय उसकी मौत हो गई। यहां पर लाइनमैन ने लापरवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें