फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति ने किया ‘ग्रामीण का सार्वजनिक अपमान’, सिर मुंड़वाकर जूते मारे फिर पूरे गांव में घुमाया

Wed, 20 Sep 2017 10:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित, कोतवाली में बैठा प्रधानपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में ग्राम प्रधान पति की दबंगई से परेशान एक गांववाले ने पुलिस से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदपुर गांव के भिखुवा का डेरा निवासी ग्रामीण ने बुधवार को गांव के ही प्रधानपति पर सिर मुड़वाने और जूते से मार कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण का आरोप है कि यमुना नदी से बालू निकालने का विरोध करने पर प्रधानपति ने उसके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर गांव के भिखुवा का डेरा निवासी चंद्रभान का आरोप है कि उसके खलिहान में प्रधानपति शिवकुमार यमुना नदी से बालू निकलवा कर रख रहा था। उसने इसका विरोध किया। मंगलवार को प्रधानपति अवैध खनन कार्य में लगे मजदूरों को साथ लेकर उसके घर आया। उसे जानमाल की धमकी देते हुए काम में रोड़ा न बनने को कहा। आरोप है कि उसने प्रधानपति को किसी भी कीमत पर रेत खलिहान में नहीं रहने देने की बात गई। इससे गुस्साए प्रधानपति ने तमंचे की बट से उसे पीटा।   सिर मुंड़वाकर गले में साफी का फंदा डाल दिया। फिर जूते से पीटा और पूरे गांव में घुमाया। पीड़ित की शिकाय पर पुलिस गांव में पहुंची और प्रधानपति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। प्रधानपति ने बताया कि चंद्रभान की गलत हरकतों से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। इसलिए उसे पीट दिया था। सिर के बाल मुड़वाकर गांव में घुमाने की बात पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में मारपीट करने का मामला आया है। प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सिर के बाल मुड़वाकर गांव में घुमाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बताया कि वह मामले की जांच करने खुद गांव जा रहे हैं। तहरीर में जो भी लिखकर देगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें