फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव में गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर और गांवों की साफ सफाई दुरुस्त कर उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। उधर, डीएम के गोद लिए गांव को सैनिटाइज करना तो दूर, गांव की नालियां तक साफ नहीं हो रही हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों द्वारा प्रयोग किए गए मास्क तेज हवा में गांव में उड़ रहे हैं। इससे ग्रामीण में संक्रमण का खतरा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव महियाखास की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। सफाई कर्मचारी होने के बाद भी गांव की सफाई नहीं हो रही है। गांव की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए बना मुख्य नाला पूरी तरह से चोक हो चुका है। नाले में उगी घास के चलते पानी निकलना बंद हो गया है। एक ओर पूरा देश आज कोरोना के संक्रमण को रोकने में जुटा है, दूसरी ओर गांव में लोगों द्वारा प्रयोग किए गए मास्क लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। हवा के साथ इधर-उधर पड़े मास्क लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण सुशांत सिंह, देवेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक, लला सेंगर, बीटू भदौरिया, भोले, राहुल सेंगर, रामसनेही, संतोष आदि ने एसडीएम से गांव की नालियों व नाले की सफाई करवाने के साथ गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें