फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: एडीजी ने शिवली कोतवाली में खंगाला विकास का आपराधिक रिकॉर्ड, यहां दर्ज हैं हत्या समेत 28 मामले

Mon, 06 Jul 2020 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के हर मुकदमे में फैसले पर भी छानबीन हो रही है। रविवार को एडीजी शिवली कोतवाली पहुंचे और उसके आपराधिक इतिहास की गहनता से पड़ताल की। एडीजी जयनारायन सिंह रविवार की शाम शिवली कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने विकास दुबे का आपराधिक इतिहास तलब किया। विकास पर कोतवाली में हत्या के तीन, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास समेत 28 गंभीर मामले दर्ज हैं। कोतवाली के अंदर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या का मामला भी शामिल है जिसमें विकास साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त हो चुका है।

एडीजी ने अपराध रजिस्टर खंगालने के साथ देखा कि विकास को सजा दिलाने में पुलिस ने शिथिलता कहां बरती है। यह भी छानबीन हो रही है कि चश्मदीदों ने किन परिस्थितियों में बयान बदले थे। विकास पर दर्ज हर एफआईआर की पड़ताल होगी। एडीजी ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान नहीं आया था। अब वह खुद इस मामले के हर बिंदु की छानबीन कर रहे हैं। एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सीओ रामशरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें