फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: उमाशंकर और विपुल पर अलग से दर्ज होगा गैंगस्टर का मुकदमा

Sat, 24 Oct 2020 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड में शामिल दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस अलग से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। इनके खिलाफ अब तक पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए चार्जशीट दायर करना जरूरी है। वर्तमान में विपुल दुबे फरार है और उमाशंकर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जो जेल में बंद है। बिकरू कांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद 30 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।

इसमें महिला आरोपियों तथा दो अन्य आरोपी उमाशंकर यादव और विपुल दुबे को शामिल नहीं किया गया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस ने अभी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन


उमाशंकर की चार्जशीट पर काम चल रहा है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं फरार विपुल दुबे की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों के बयान लेने के दौरान विपुल और उमाशंकर का नाम आने की पूरी संभावनाएं हैं। चार्जशीट के बाद दोनों पर गैंगस्टर लगेगा। इनके गिरोह को हीरू दुबे के गैंग में शामिल कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें