फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: बंद लिफाफे में कोर्ट में दाखिल होगी बैलिस्टिक रिपोर्ट, फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

Fri, 09 Oct 2020 01:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड में आरोपियों ने कितने और किस असलहे से पुलिस टीम पर फायर किए, इसकी बैलिस्टिक रिपोर्ट पुलिस नहीं देख सकेगी। यह रिपोर्ट सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बंद लिफाफे में सीधे कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बचे हुए अन्य सबूत भी पुलिस इसी चार्जशीट में दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश करेगी। असलहों की बैलिस्टिक जांच के लिए लखनऊ एफएसएल भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है।  

इसके अलावा फरीदाबाद और उज्जैन में हुई पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों को भी पुलिस सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ दाखिल करेगी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे उमाशंकर और विपुल दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ जो सबूत और सामने आएंगे, उन्हें भी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें