बिकरू कांड के बाद अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एसआईटी की जांच में 12 लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक दोषी पाए गए हैं। इन्होंने विकास दुबे के वर्चस्व की वजह से अपने कार्य को ठीक से अंजाम नहीं दिया।
इनमें बिल्हौर के राजस्व निरीक्षक रामलखन, बिकरू के लेखपाल ऋषभ दुबे, तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार, रामेश्वर दयाल, सुशील कुमार, बालादीन, रामकिशोर, रवि प्रकाश, अकबरपुर तहसील के लेखपाल कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक प्रकाश नारायण अवस्थी शामिल हैं। ऋषभ दुबे, अनिल कुमार, सुशील कुमार की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इनमें कुछ लेखपाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन पर किस तरह की कार्रवाई की जाए, यह विचार किया जा रहा है।