फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः छेड़खानी करने वाले मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, युवती ने आरोपी को पीट किया हंगामा

Sat, 25 Jul 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
छेड़खानी पर युवक को पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर में शुक्रवार रात रोडवेज डिपो में एक मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी युवक ने युवती से छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर युवती ने मनचले को पकड़कर जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


घटना से रोडवेज पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि बाद में युवक किसी तरह युवती के चंगुल से भाग निकला। कोतवाल ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर में शुक्रवार रात एक युवती अपने रिश्तेदार के साथ बाहर जा रही थी।

तभी शहर के रोडवेज डिपो के पास एक मनचला युवती से छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने लगा। युवती को मनचले की हरकतों की जैसे ही भनक लगी उसे दबोचकर बीच सड़क में जमकर पीटा। मनचले की पिटाई देख डिपो पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। फिर भी युवती और उसका रिश्तेदार आरोपी को पीटते रहे।
विज्ञापन


तभी मनचला उनके चंगुल से छूटकर मौके से भाग निकला। इस बीच राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। लेकिन पीड़िता की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें