फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video viral- स्वच्छ भारत मिशन पर डीपीआरओ बोले, ‘मिशन को मारो गोली’

Mon, 16 Oct 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक जिस स्वच्छता मिशन के लिए हाथों में झाडू उठाने से भी नहीं कतराए, उसी मिशन को गोली मारने की बात ताव में आकर जिला पंचायतराज अधिकारी ने स्वच्छताग्रहियों से ही कह डाली। इसके कुछ ही देर बाद जिला पंचायत राज अधिकारी का यह वीडियो भी वायरल हो गया। उधर जिला पंचायतराज अधिकारी वीडियो वायरल होने के बाद भी मिशन को गोली मारने की बात न कहने  का राग अलाप रहे हैं। 
विज्ञापन





 

विकास भवन के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे स्वच्छताग्रही

डीपीआरओ - फोटो : अमर उजाला
हरदोईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए पंचायतराज विभाग के अधीन स्वच्छताग्रही रखे गए हैं। यह स्वच्छताग्रही गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करते हैं। इसके लिए स्वच्छताग्रहियों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाने का प्रावधान है। जून से कार्य कर रहे जनपद के स्वच्छताग्रहियों को अब तक महज एक-एक हजार रुपये ही मिले हैं। इसके कारण सोमवार को स्वच्छताग्रही विकास भवन के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।

 
विज्ञापन

मिशन को मारो गोली तुमसे जो कह रहे हैं वो करो -पंचायतराज अधिकारी

डीपीआरओ - फोटो : अमर उजाला
नारेबाजी सुनकर सीडीओ राजितराम मिश्र ने जिला पंचायतराज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को मौके पर भेजा। स्वच्छताग्रहियों से डीपीआरओ ने भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस पर स्वच्छताग्रहियों ने कहा कि जून से आश्वासन ही मिल रहा है। दीपावली में मानदेय नहीं मिला तो वह लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता मिशन में सहयोग नहीं कर पाएंगे, इस पर भड़के जिला पंचायतराज अधिकारी सुनील पांडेय ने कह दिया कि मिशन को मारो गोली तुमसे जो कह रहे हैं वो करो।

मिशन को गोली मारने की बात सुनते ही स्वच्छताग्रही भड़क गए और मौके से नारेबाजी करते हुए चले गए। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को गोली मारने की बात कहते हुए डीपीआरओ का वीडियो भी वायरल हो गया। जब डीपीआरओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मिशन को गोली मारने की बात नहीं कही। मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें