फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: रजिस्ट्रार कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल, भाजपा नेता बोले- मामले की शिकायत सीएम से करेंगे

Thu, 15 Oct 2020 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इटावा जिले में भाजपा सेक्टर प्रभारी के पिता से घूस लेने संबंधी रजिस्टार कानूनगो का वीडियो वायरल हुआ है। अब तक कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा सेक्टर प्रभारी ने मामले की शिकायत प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री से करने की भी बात कही है।
विज्ञापन


इधर, एसडीएम का कहना है कि उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो सुखवीर चौधरी पर समथर गांव की भूमि के मामले में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो स्वयं भाजपा के सेक्टर प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बनाया है।

भाजपा सेक्टर प्रभारी ने बताया कि उनके निवाड़ीकला निवासी रिश्तेदार संदीप सिंह ने समथर में भूमि खरीदी है। उसी जमीन को लेकर तत्कालीन तहसीलदार श्रीराम यादव ने दाखिल खारिज का आदेश दिया था। रजिस्ट्रार कानूनगो सुखवीर चौधरी ने रिश्वत के रूप में एक प्रतिशत कमीशन बीस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


जब वे तैयार नहीं हुए तो काम को लेकर बहानेबाजी करने लगे। भाजपा सेक्टर प्रभारी ने बताया कि उनके पिता गढ़िया निवासी कलक्टर सिंह ने 16000 रुपये दे दिए। रजिस्ट्रार कानूनगो बाकी के चार हजार रुपये भी मांग रहे थे। इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद तहसील कार्यालय में सनसनी फैली है।  भाजपा सेक्टर प्रभारी का कहना है कि सरेआम कार्यालय में बैठकर रिश्वत ली गई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।  

इधर, रजिस्टार कानूनगो सुखवीर चौधरी का कहना है कि उनके विरुद्ध साजिश की गई है। तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश का कहना है कि वायरल वीडियो उन्होंने अभी देखा नहीं है।

क्या है वायरल वीडियो में
सात मिनट के वीडियो में भाजपा के सेक्टर प्रभारी अपने पिता के साथ तहसील कार्यालय में प्रवेश करते हैं। भूमि संबंधित फाइल निकाली जाती है। बात होती है पहले दो हजार रुपये दिए जाते हैं।  रजिस्ट्रार कानूनगो सुखवीर सिंह और रुपये मांगते हैं। काफी जद्दोजेहद के बाद दो हजार रुपये और दिए जाते हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो दो सौ रुपये आदेश टाइपिस्ट के लिए मांगते हैं, तब सेक्टर प्रभारी मना कर देते हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो फिर से कहते हैं तब वे पांच सौ रुपये के फुटकर मांगते हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो फुटकर देकर दो सौ रुपये टाइपिस्ट के लिए भी ले लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें