इटावा। फ्रेंड्स काॅलोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट करतीं महिलाओं का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड कृष्णा नगर निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह मोहल्ले में ही अपने प्लॉट पर गई थीं।
साथ में उनका बेटा ओम कुमार व पुत्रवधू रीना यादव भी थे। तभी नरेंद्र कुमार उनकी पत्नी अनीता देवी, राजू व श्रेया निवासी अड्डा रामदयाल वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर मारकर घायल कर दिया।
लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।