बकेवर। एक कार्यक्रम में दो युवकों के राइफलों से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खितौरा गांव में चल रही भागवत कथा में शामिल होने आए युवकों का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। 57 सेकेंड के इस वीडियो में दो युवक बैठकर बंदूकों से सामने कहीं निशाना लगाते हुए दिख रहे हैं। माइक से गिनती की जा रही है। तीन कहते ही युवक फायर करते हैं। इसे देखने के लिए तमाम लोग वहां परिसर में खड़े होकर आनंद लेते दिख रहे हैं। फायर होते ही खड़े लोग राइफल धारी युवकों की पीठ थपथपाते दिख रहे हैं। थोड़ा सा आगे चलकर युवक कार्यक्रम में नृत्य कर रही महिलाओं के साथ राइफल लेकर ही नृत्य करने लगते हैं। गीतों की गूंज से कार्यक्रम धार्मिक मालूम हो रहा है। बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन की जा रही है। वीडियो कब का है किस जगह का है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। राइफल से फायर करने वालों की जानकारी करके जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।