फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: महिला से अश्लील बातें करते हुए ट्रैफिक दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Fri, 29 Apr 2022 10:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में ड्यूटी के दौरान एक महिला से अश्लील बातें करते हुए एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एसपी ने दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
निलंबित ट्रैफिक दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बड़ा चौराहा पर ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक रूप से महिला से अश्लील बातें करते ट्रैफिक के दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरोगा के साथ मौजूद ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड मौज लेते रहे। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

ट्रैफिक दरोगा विश्वनाथ राय दो दिन पहले बुधवार को बड़ा चौराहा पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची। महिला से वहां सादी वर्दी में मौजूद होमगार्ड ने कुछ वार्ता की। इसी बीच मौजूद दरोगा ने उसे अपने पास बुलाया और उससे अश्लील वार्ता शुरू कर दी। बातों-बातों में दरोगा ने खुद को गाजीपुर का निवासी भी बताया। वहां खड़े ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड दरोगा की बातों पर चुस्की लेते रहे। इसी दौरान किसी ने दरोगा की वार्ता का वीडियो बना लिया और गुरुवार को ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

लखनऊ के अधिकारियों का फोन घनघनाया, तो एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार को जांच सौंप दी। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने दरोगा विश्वनाथ राय को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई है। दरोगा के इस कृत्य से पुलिस विभाग की खासा किरकिरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें