फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वरिष्ठ सहायक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, सीएमओ कार्यालय में है तैनाती, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 08 Nov 2022 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर उगाही का मामला सामने आया है। दरअसल, कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक और बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर वरिष्ठ सहायक और बाबू का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने वरिष्ठ सहायक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रशासनिक निदेशक को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रामतेज अभ्यर्थी से रुपये लेते नजर आ रहे हैं। सामने बैठीं लिपिक फार्म तभी ले रही हैं, जब वह वरिष्ठ सहायक को रुपये पकड़ा देता है। सोमवार होने से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए भीड़ लगी थी। 
इस पर वरिष्ठ सहायक ने लिपिक के साथ मिलकर प्रति प्रमाणपत्र 100 रुपये लेना शुरू कर दिया। किसी अभ्यर्थी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामला सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों की जानकारी में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारी तुरंत  हरकत में आ गए। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वरिष्ठ सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और गड़बड़ी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें