फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तमंचा के साथ लड़कियों का डांस वीडियो वायरल, कोतवाल बोले- पूछताछ के दौरान लाइटर बताया है

Thu, 27 Mar 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: वीडियो में किसी समारोह में 5-6 लड़कियां अंखियों से गोली मारे गाने पर जमकर नाच रही हैं। वीडियो में 26 सेकेंड के बाद एक लड़की पेंट की जेब से तमंचा निकालकर लहरा रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में अखियों से गोली मारे गाने में नाचने के दौरान लड़कियों का तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो नगर के गुलाबनगर मोहल्ले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में किसी समारोह में 5-6 लड़कियां अंखियों से गोली मारे गाने पर जमकर नाच रही हैं। वीडियो में 26 सेकेंड के बाद एक लड़की पेंट की जेब से तमंचा निकालकर लहरा रही है। उसी दौरान एक लड़की उसके हाथ से तमंचा छीनने का प्रयास करते हुए बोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान लाइटर बताया
मुझे ले लेने दो मैंने कभी नहीं लिया। हालांकि, वायरल वीडियो को पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि वीडियो पुराना है। पूछताछ के दौरान उसे लाइटर (ज्वलनशील उपकरण) बताया है। उसे मंगाया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें