कमालगंज पुलिस चौकी में बच्चे का झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्चा झाड़ू से सफाई नहीं कर रहा था, बल्कि खेल रहा था।
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज पुलिस चौकी में बालक का झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में सीओ का कहना है कि बालक झाड़ू लगा नहीं रहा था, बल्कि उससे खेल रहा था। बता दें गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में खुदागंज पुलिस चौकी में करीब 12 वर्षीय एक बालक हाथों में बड़ी झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आ रहा है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडीओ वायरल होने की जानकारी पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
मामले में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने बताया कि चौकी के पास एक चाय की दुकान है। गुरुवार सुबह दुकानदार चाय देने चौकी गया था। साथ में उसके बच्चा भी था। बच्चा झाड़ू से खेलने लगा, सफाई नहीं कर रहा था।