फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हमीरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लाखों के जेवरात के साथ पकड़ा गया शातिर चोर

Mon, 24 Dec 2018 09:22 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को घटना की जानकारी देते एसपी, पीछे खड़ा चोर।
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में पुुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कानपुर समेत आसपास के तमाम जिलों में बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ऊपर दस हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था। 
विज्ञापन


एक महीने पहले हमीरपुर के सब्जी व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद किए। पकड़ा गया एक चोर 10 हजार का इनामी है।  हमीरपुर मुगलपुरा निवासी जलील राईन पुत्र जुम्मन की कोटबाजार में सब्जी की आढ़त है। 23 नवंबर की रात चोरों ने उसके घर में घुसकर कमरे में टंगे पेंट से 25 हजार रुपये, अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये और सोने का हार, चार चूड़ियां, कंगन, चेन, चांदी की पायल,  सोने की झुमकी, मनचली, नौ अंगूठी चोरी कर ले गए थे। सब्जी व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी हेमराज मीना ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। बताया कि चोर शमीम उर्फ बबलू पर 29 मामले कानपुर सहित अन्य स्थानों पर दर्ज हैं। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया रविवार की रात एसआई गुलाब सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक यादव, कांस्टेबल अमन सिंह, विजय कुमार ने उरई बस स्टैंड के पास शमीम उर्फ बबलू उर्फ मामू पुत्र इब्राहीम निवासी गुलाब नगर, पप्पू उर्फ टेढ़ी पुत्र रहीम निवासी छोटी जुलेहटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवर और डेढ़ हजार रुपये बरामद किए हैं। पीड़ित ने जेवरों की पहचान कर ली है। बताया आरोपियों के पास से लोहे का सब्बल, एक कटार आदि बरामद हुआ है। एक चोर अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें