कानपुर। सनातन सेवा सत्संग का स्थापना दिवस रविवार को परमपुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया। इसकी शुरुआत परिवार परिचय सम्मेलन से हुई। संयोजक पवन तिवारी, ओमकांत त्रिपाठी, अनूप पांडेय, राकेंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि 117 युवक-युवतियों का विवरण एकत्र हुआ।
इसमें आठ जोड़ों की कुंडली मिलान हुई। वहीं संत समागम का शुभारंभ विजय पंडित, आचार्य अमरेश मिश्र, सीबी त्रिपाठी, सनातन राम राज्य परिषद के अजय मिश्रा ने किया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को सनातनी मूल्यों का संवर्धन करने के लिए सनातन रत्न सम्मान प्रदान किया गया। मनोज भदोरिया, रामू मिश्रा, शीलू शुक्ला, आरके दुबे, डाॅ. अखिलेश बाजपाई, विजय कुमार त्रिपाठी ने उन्हें सम्मान साैंपा। संचालन राजेश दीक्षित कक्का और आगंतुकों का स्वागत अखिलेश शुक्ल ने किया। (संवाद)